दारौंदा: विद्यालयों में चला स्वच्छता अभियान, बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के सफाई के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि नौ नवंबर तक सभी विद्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छ रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों से शौचालय की व्यवस्था घर में हैं या नहीं इसकी जानकारी प्रत्येक बच्चों से ली जा रही है। शौचालय विहीन घरों में स्वच्छ अभियान के तहत शौचालय निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने घर में शौचालय होने से संंबंधित फायदे से अवगत कराया। साथ ही बच्चों को शौचालय के बाद हाथ धोने, भोजन करने के पूर्व व बाद में हाथ-मुंह धोने समेत अन्य सफाई की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा, माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ा आदि विद्यालयों में चलाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026