परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तकरीबन एक बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं इस घटना में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जहां चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान छपरा के दाऊदपुर गांव निवासी जाकिर हुसैन की 50 वर्षीय पत्नी नजमा खातून तथा 25 वर्षीय अरमान अली के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक महिला को अपनी बाइक से लेकर दाऊदपुर से महाराजगंज किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. लौटने के दौरान युवक की बाइक दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसके बाद महिला और युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. गया जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताया. इस संबंध में महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक देवेंद्र कुमार बघेल ने बताया कि दोनों लोगों को गंभीर चोट आई है. महिला के सिर में गंभीर चोट आने की शिकायत है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतरीन इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…