परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को भूकंप से बचाव एवं दीपावली के मौके पर पटाखा व प्रदूषण से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को माकड्रिल कराया गया। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस संंबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
इस कार्यक्रम अंतर्गत माह के प्रत्येक शनिवार को वार्षिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु बच्चों को जागरूक कराने के साथ-साथ अभ्यास कराया जाता है तथा कार्यक्रम से संबंधित आंकड़ों को की प्रविष्टि विद्यालय स्तर पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर भी की जाती है। यह कार्यक्रम इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा, माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला, माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ा, माध्यमिक विद्यालय करसौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोरा , विश्व भारती ग्लोबल स्कूल सवान विग्रह, माध्यमिक विद्यालय वैदापुर, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर आदि विद्यालयों में आयोजित की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…