परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा में हुई भीषण अगलगी को लेकर सोमवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी तारकेश्वर प्रसाद के शिला मार्केट में उनकी दुकान में रविवार को पूजा के दौरान रात्रि करीब आठ बजे दीपक एवं मोमबत्ती से दुकान में आग लग गई। यह देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा तथा इसकी सूचना अग्निशमन को दी गई।सूचना पर अग्निशमन दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया गया।

परंतु दुकान में रखे डीजल एवं मोबिल का ड्रम अचानक से फट गया। इससे आस-पास का क्षेत्र भी आग के चपेट में आ गए। इस घटना में आग बुझा रहे नौ पुलिसकर्मी सहित आस पास के कुल 17 लोग घायल हो गए। कुछ देर बाद आग पर पुर्णतः काबू पाया गया। इस घटना में सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में एमएच नगर थाना में पदस्थापित पु सअनि संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं,इन्हें इलाज के लिए अपोलो वर्न अस्पताल पटना में भर्ती कराया गया है वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026