दारौंदा: स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों को राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति जागरूक करने के लिए चेतना सत्र में शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ अभियान के तहत बच्चों को पीएम पोषण योजना के भोजन करने के पहले हाथ धुलाई कराई गई। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि विद्यालयों में बच्चे काफी समय बिताते हैं, इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि विद्यालय का वातावरण उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की निरंतरता में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

जब विद्यालयों में लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए स्वच्छ शौचालय होते हैं, स्वच्छ पानी मिलता है और माहौल स्वास्थ्यवर्धक होता है, तो इससे विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ती है और सीखने में सहयोग मिलता है। सोमवार को दारौंदा मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी, माध्यमिक विद्यालय बेला गोविंदापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा, मध्य विद्यालय सर्वोदय रामगढ़ा आदि विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही बच्चों को हाथ धुलाया गया। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा, इस कारण चलते विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024