परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज, गुठनी, बड़हरिया आदि प्रखंडों में रविवार की शाम जदयू कार्यकर्ताओं ने पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार पर त्रुटिपूर्ण कार्यकलाप का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज में जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से लेकर चट्टी होते हुए बाजार तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार के त्रुटिपूर्ण कार्यकलापों एवं भाजपा भगाओ देश बचाओ अभियान पर जोरदार हमला बोला गया। इस मौके पर मतीन अहमद, धर्मेंद्र पंडित, मो. सलेह, अरुण कुमार, जावेद अहमद, फिदा हुसैन अंसारी आदि उपस्थित थे।
वहीं गुठनी बाजार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गुठनी चौराहा से तेनुआ मोड़ तक पहुंची। इस मौके पर सुदामा पटेल, बैरिस्टर यादव, डा. कमल यादव, दूध नाथ बैठा, राजू राम, श्रावण कुमार, मुन्ना उदय प्रताप, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र राम, हरेराम आदि शामिल थे। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल की अध्यक्षता में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगा नारेबाजी की गई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश यादव, श्यामदेव सिंह, डा. मदन साह, पूर्व मुखिया दिलीप राउत, अमित कुमार पांडेय उर्फ चुलबुल पांडेय, दिवाकर मिश्रा, डा. हरदेश्वर सिंह आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…