परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत में मुखिया पद की जीत पर हर्ष फायरिंग का वायरल विडियो के मामले में दरौंदा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के बयान पर दर्ज एफआईआर में तीन को नामजद किया गया है।
दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 23 दिसंबर की शाम सूचना मिली कि मोबाइल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सह दरौंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सिंह के दरवाजे पर का है। वीडियो में मुखिया पद पर जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। जांच के दौरान पता चला कि वायरल वीडियो 10 दिसंबर का है। एफआईआर में जलालपुर शनिचरा टोला निवासी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, कपिलमुनि सिंह को नामजद किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…