सिवान: शराब कारोबार मामले में फरार जितेंद्र मांझी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: मफस्सिल थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शराब कारोबार मामले में कई महीने से फरार आरोपित रामनगर निवासी जितेंद्र मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में शराब लदी एक स्कार्पियो गाड़ी पुलिस ने जब्त किया था। पूछताछ के दौरान इस कांड में जितेंद्र मांझी का नाम सामने आया था। इधर शराब कारोबार में नाम आने के बाद से ही जितेंद्र पुलिस से बच रहा था।

आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जितेंद्र मांझी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं एक दूसरी घटना में भी शराब कारोबार के आरोप में पुलिस ने रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। रजनीश भी शराब कांड में नाम आने के बाद से अगस्त महीने से फरार चल रहा था। वहीं एक तीसरी घटना में मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में हथियार बरामद की भी बता बतायी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026