दारौंदा: बैंक स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सवान विग्रह स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का 15 मई तक दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरण की सूचना पर खाताधारी एवं ग्रामीणों ने बुधवार को सवान विग्रह स्थित बैंक शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे चुन्नू सिंह, पारस नाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, मंतोष कुमार, दिलीप उपाध्याय, मालती देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि यहां इस बैंक शाखा रहने से सवान विग्रह, पकवलिया, बेला गोविंदापुर, रमसापुर सहित आधा दर्जन गांव से अधिक लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध थी। बैंक दारौंदा जाने के बाद लोगों को काफी परेशानियां बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने बैंक शाखा के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि बैंक में करीब चार हजार खाताधारी हैं। आसपास क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न योजनाएं का पेंशन, लोन लेने, बैंक से रुपये निकालने एवं जमा करने काफी सुविधा होती है। ऐसे में बैंक का स्थानांतरण होने से लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ेगा। इस संबंध में सवान विग्रह स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है कि 15 मई तक बिहार ग्रामीण बैंक सवान विग्रह को दारौंदा में मर्ज कर दें। इसके लिए यहां पोस्टर बैनर के माध्यम से ग्रामीण एवं खाताधारियों को जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा बेहतर तरीके से दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026