परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति हेतु ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पूर्व अस्पताल के छत पर 30 सोलर प्लेट लगाए गए हैं। बिजली आपूर्ति दीवारों में बोर्ड भी लगा हुआ है, लेकिन इसका फायदा किसी को नहीं मिल रहा है। बिजली के लिए कर्मी एवं मरीज एक वर्ष से आस लगाए हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनीष कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कुछ लोग आए और बोले कि हमलोग अस्पताल में सोलर प्लेट लगाने आए हैं।
वे लोग छत पर 30 सोलर प्लेट तथा कुछ जगहों पर दीवारों में बोर्ड भी लगाए। उसके बाद चले गए, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद भी अबतक ठेकेदार का कोई कर्मी दिखाई नहीं दिया है। फिलहाल जेनरेटर से अस्पताल का काम चल रहा है। ज्ञात हो कि इस योजना पर अभी तक जितनी भी राशि सरकार द्वारा खर्च की गई है, वह बिल्कुल बेकार साबित हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…