दारौंदा: सौ से अधिक आयु वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्वाचक सूची में मतदाता का 100 या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं का एप के माध्यम से सत्यापन करने का दिशा-निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिवान जिले के मतदाता सूची में 100 या इससे अधिक आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1208 है। निर्वाचक सूची में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ को एप के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इस कार्य को 18 जून तक शत-प्रतिशत सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया गया है।

सौ से अधिक आयु वाले मतदाताओं की जन्म तिथि के आधार पर सत्यापन होगा। अगर गलत है तो उसे फार्म आठ भरकर सर्टिफिकेट के आधार पर जन्म तिथि में सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। राज्य में अगर आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि सबसे अधिक पटना जिले में 2831 सौ से अधिक आयु वाले मतदाता हैं जबकि दूसरे स्थान पर वैशाली जिले में 2830 हैं। सबसे कम संख्या 152 शेखपुरा जिले में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026