दरौली: नौ साल बेमिसाल के तहत लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के असांव गांव में शनिवार की शाम भाजपा के पूर्व महादलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के नौ वर्ष पूरा होने पर नौ साल बेमिसाल के तहत लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल की उपलब्धियों को की जानकारी दी तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया गया। मनोज कुमार राम ने कहा कि भाजपा मतदाता संपर्क अभियान 30 जून तक चलाएगी। इसमें लाभार्थी सम्मेलन, व्यवसायी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, योग दिवस का कार्यक्रम विधान स्तर पर हो रहा है।

23 जून को हर बूथ पर कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही 25 जून को आपातकाल एक मन की बात भी बूथ स्तर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील ओझा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि पर चर्चा की। जिला प्रभारी राजेश सिंह ने फ्री राशन, गैस कनेक्शन पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कोरोना जैसे महामारी के समय मुफ्त टीका एवं बचाव के उपाय पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में हैप्पी यादव, हरेंद्र कुशवाहा, सचिन दुबे, मृत्युंजय तिवारी, सुरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र कुमार राम, मुन्नी भगत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024