दारौंदा: चार वार्ड सदस्य पद के लिए चार मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड में चार वार्ड सदस्य पद के लिए चार मतदान केंद्रों पर गुरुवार को मतदान होगा। इस दौरान दारौंदा आइटी भवन में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। मतदान सामग्री के साथ कर्मी अपने बूथों पर रवाना हो गए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा प्रखंड के तीन पंचायतों में कुल चार मतदान केंद्रों पर मतदान होना है।

इसमें सिरसांव पंचायत में वार्ड संख्या एक एवं छह में कोड़ारी कला पंचायत में वार्ड संख्या 14 एवं रसूलपुर पंचायत में वार्ड संख्या दो में मतदान होगा। इसके लिए कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उमेश राय, नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी, विनोद सिंह, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडेय, पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024