बड़हरिया: रोजगार मेले में होगी नौकरी की बरसात, कई कंपनियां होगी शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के चाड़ी में एक जून को बिहार कौशल विकास मिशन एवं अर्जुन फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें टीवीएस ग्रुप समेत कई कंपनियां भाग लेंगी तथा युवाओं को आन द स्पाट चयन कर रोजगार देगी। यह मेला चांडी बाजार स्थित अर्जुन फाउंडेशन परिसर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला स्किल मैनेजर चंदनधारी प्रसाद ने बुधवार को बताया कि मेला एक जून की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक लगेगा।

इसमें टीवीएस, टाटा की व्हील जैसी कई नामचीन कंपनियां युवाओं का चयन कर आन द स्पाट चयन करेगी। रोजगार मेले के आयोजन की तैयारी करीब पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत संचालित कुशल युवा प्रोग्राम के द्वारा बच्चों को हुनरमंद बनाया गया है। उन्हें कंप्यूटर के साथ-साथ अन्य स्किल का प्रशिक्षण भी दिया गया है। ये युवा हुनरमंद होने के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलाजी फ्रेंडली भी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026