परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के अंगरौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 22 सितंबर 2022 को घायल महिला की शनिवार को पटना में मौत हो गई। मृत महिला चकरी निवासी आजादी यादव की पत्नी रीना देवी है। मृतका के पिता सह दारौंदा थाना क्षेत्र के मिल्की मधवापुर निवासी रामबाबू यादव ने बताया कि 22 सितंबर को अंगरौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पटना में शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजादी यादव, रागिनी कुमारी, रोशनी कुमारी, छोटी कुमारी, शुभम कुमार, सत्यम कुमार, नरेश राय सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…