सिवान: अवकाश तालिका को यथावत रखने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा सिवान के पत्रांक द्वारा जारी अवकाश तालिका 2023 को यथावत जारी रखने की मांग की है। ज्ञापन में कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने कहा है कि पूर्व से ही प्रारंभिक विद्यालयों यथा हिंदी विद्यालयों में रविवार एवं उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता आया है।

ऐसे में प्रा. शि बिहार के निदेशक स्तर से जारी अवकाश तालिका 2023 में उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के संबंध में स्पष्ट नहीं कर स्थानीय स्तर के संबंधित पदाधिकारियों के विवेक पर छोड़ दिया गया है। इस कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा के पत्रांक 2937 दिनांक 24 नवंबर 22 द्वारा जारी अवकाश तालिका 2023 (हिंदी विद्यालयों में रविवार एवं उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश) को यथावत रखने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026