परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बैदापुर एवं कटवार गांव में शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गत 18 जुलाई को बैदापुर गांव से पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामद की थी, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 184/2020 के तहत बैदापुर गांव निवासी अजय सिंह, अनंत सिंह नागेंद्र सिंह तथा कटवार गांव निवासी चंदन चौरसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं किया। जिसे न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार अनुसंधानकर्ता राकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नामजद अभियुक्तों के घर बैदापुर एवं कटवार गांव में इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब भी न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं किया तो फिर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की जाएगी। गौरतलब हो कि गत 18 जुलाई को थाना क्षेत्र के बैदापुर में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिंद्रा के पिकअप वैन पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की थी। जिसमें 327 कार्टून में भरी 2934 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 16 बोरी में रखें 331 लीटर देशी शराब की यह बड़ी खेप बरामद की थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…