परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के विभिन्न थाने की पुलिस अभियान चलाकर बिना हेलमेट व मास्क लगाकर घूमने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध् कार्रवाई करती देखी जा रही है। शुक्रवार को दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा के पास सीओ पारसनाथ राय एवं दंडाधिकारी मिथिलेेश तिवारी ने अभियान चलाकर बिना मास्क व हेलमेट चलाने वाले 47 बाइक चालकों से 2350 रुपये की वसूली की। इस संबंध में दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि महाराजगंज-दारौंदा मुख्य पथ, दारौंदा-हसनपुरा मुख्य पथ एवं सिवान-छपरा मुख्य पथ 531 पर दारौंदा बाजार से लीलासाह के पोखरा तक मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूली की गई। इस दौरान लोगों को शारीरिक दूरी का पालन, सैनिटाइज का उपयोग करने तथा हमेशा साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा हसनपुरा, मैरवा समेत अन्य प्रखंडों में वाहन जांच अभियान चलाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…