परवेज़ अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर खेत तक पानी योजना के अंतर्गत दारौंदा प्रखंड के सिरसाव पंचायत के सिरसाव नवका टोला वार्ड संख्या 08 में जल संसाधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं कृषि सलाहकार बलवंत कुमार राम ने हर खेत पानी के लिए घूमकर सर्वे किया। सर्वे के दौरान एक एक ग्रामीण से नोडल पदाधिकारी ने पूछ पूछ कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सर्वे के दौरान पाया की सिरसाव नवका टोला में सिंचाई के लिए निजी नलकूप की आवश्यकता है। सर्वे के दौरान ग्रामीण ओमप्रकाश भारती, बीडीसी सुनील कुमार प्रसाद,रामकृपाल भारती सुरेन्द्र भारती राजकिशोर भारती, हरेंद्र भारती, सुरेश गिरि के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…