परवेज अख्तर/सिवान : छपरा-सीवान मख्य मार्ग एनएच 531 पर धनाडीह के समीप मां लाइन होटल के पास 23 मार्च की संध्या में एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पश्चिमी हड़सर से दरौंदा बाजार के लिए जा रहे थे. इसी बीच धनाडीह मोड़ पर छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी. जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में तीनों को भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गांव निवासी बेचू साह के पुत्र पवन कुमार, हड़सर गांव निवासी मुन्ना राजभर एवं धनाडीह गांव निवासी श्यामबाबू कुमार के रूप में हुई.
मुन्ना राजभर इलाज के बाद घर चले गए. श्याम बाबू कुमार को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज जारी है. लेकिन सिरसाव मठिया गांव निवासी बेचू साह के पुत्र पवन कुमार (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया. परिवार को सांत्वना देने के लिए समाजसेवी धर्मेंद्र यादव, अभिषेक गौतम, हितेश कुमार, सुरेंद्र राय, विजय गिरि, जाकिर हुसैन, दिलावर उर्फ सलन, झुनझुन प्रसाद, मदन राय, आशुतोष, चंदन, बीडीसी सुनील प्रसाद, अरविन्द साह, रामबिलास साह व वार्ड सदस्य गिरजा देवी पहुंच सांत्वना दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…