परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के खडसरा गांव में मनचले ने शादी से खाना खाकर घर लौट रहे एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. इस संबंध में पीड़ित खडसरा गांव निवासी श्री भगवान पासवान का लड़का पियूष कुमार पासवान ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई क मांग किया है. कहा है कि गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे गांव के ही तपेश्वर राम के लड़की के शादी में नेवता करने के बाद घर लौट रहा था.
इस बीच गांव के ही चार युवकों ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए महंगे मोबाइल फोन रखने पर गाली गलौज करने लगे. जब इसका विरोध किया तो उनलोगों मारपीट करते हुए चाकू से पेट व मुंह पर वार कर दिया. चाकू लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…