सिवान: मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों की जांच छह केंद्रों पर शुरू

सभी केंद्रों पर तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बने छह केंद्रों पर शुक्रवार से मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हो गया. पहले दिन अधिकतर केंद्रों पर परीक्षकों ने योगदान किया. कापियों की मूल्यांकन के लिये जिनको केंद्र बनाया गया है उसमें इस्लामियां हाई स्कूल, दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल तेलहट्टा बाजार, आर्य कन्या हाई स्कूल, ब्रज किशोर हाई स्कूल श्रीनगर, जीडीके हाई स्कूल रसीदचक मठिया, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल शामिल है. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक चल रहा है. मूल्यांकन कार्य में लगाए गए सभी कर्मियों को मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 8 बजे तक प्रवेश कर जाना अनिवार्य होगा.

मूल्यांकन कार्य में शमिल कर्मियों को छोड़कर शेष सभी लोगों का प्रवेश वर्जित है. मूल्यांकन केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों की उपस्थिति मूल्यांकन केंद्र निदेशक दर्ज करायेंगे. सभी मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर के माध्यम से की जा रही है. प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर न्यूनतम 12 कंप्यूटर लगाए गये हैं. इनमें से 10 कंप्यूटरों में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांकों की प्रविष्टि की जा रही है. वहीं दो कंप्यूटर मूल्यांकन केंद्र निदेशक के अधीन है. डीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के साथ ही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है, जो 10 मार्च तक चलेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026