परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक दरौंदा-पीपरा निवासी मोहन साह का पुत्र जितेंद्र साह उर्फ खेसारी (42 वर्ष)था। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात जितेंद्र साह दरौंदा बाजार स्थित अपनी चाय दुकान से करीब 10 बजे घर पीपरा जा रहे थे। इसी दौरान छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क पार करने के दौरान छपरा की तरफ से आ रही किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी।
गाड़ी चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर सीवान की तरफ भाग गया। स्थानीय लोग घायल को सीएचसी पहुंचाए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेसारी सात भाइयों में छठे नम्बर पर था। खेसारी दरौंदा बाजार पर चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की खबर के बाद पत्नी बिंदु देवी, पुत्र चंदन कुमार (08 वर्ष), आनन्द कुमार (06 वर्ष), पुत्री शिवानी कुमारी (04 वर्ष) व सोनाली कुमारी (02 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…