परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने सोमवार की देर शाम सोनापिपर गांव के चंवर से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा है। पकड़ा गया कारोबारी बरियारपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह है। वहीं पकड़े गए आरोपित से पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की देर शाम सोनापिपर गांव के चंवर में शराब कारोबारी द्वारा शराब की खेप उतारने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को पकड़ लिया।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच में पुलिस जुट गई है। इधर लकड़ी नबीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर काफी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी को धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी ओपी क्षेत्र के मदारपुर गांव के सत्यलाल राय का बेटा राजू कुमार है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 550 पीस फ्रूटी शराब बरामद की गयी। कारोबारी को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…