दरौंदा: आपसी विवाद में किशोरी की पीट पीट कर हत्या, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कटवार गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने एक 16 वर्षीय किशोरी की पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना के संबध में बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या दशरथ मांझी के घर के सामने सड़क पर होलिका दहन के लिए जलावन इकट्ठा हो रहा था. जहां होलिका दहन के लिए दशरथ मांझी ने विरोध किया. जिसपर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गयी. जिसको ग्रामीणों द्वारा समझा बुझाकर हटा दिया गया. अगले दिन शनिवार को होली के दिन शाम को दशरथ मांझी अपना गाय खिला रहे थे. जिसके बाद गांव के मन कुमार चौरसिया का लड़का मंटू चौरसिया व मनीष चौरसिया तथा दशरथ मांझी का लड़का अलबेला चौरसिया, लोटन मांझी का लड़का राहुल मांझी व त्रिभुवन मांझी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जिसके बाद दशरथ मांझी की भवह सुनीता देवी एवं पुत्री प्रीति कुमारी झगड़ा छोडाने के लिए दौड़ी.

भवह सुनीता देवी को धकेल दिया एवं मेरी बेटी प्रीति कुमारी (16) को नीचे गिरा कर लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया. जिससे युवती के सिर पर चोट लगने से वह मुर्क्षित होकर नीचे गिर गई. चोट लगने से उसके सिर से लगातार खून निकल रहा था. जिसको परिजन महराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही किशोरी की मौत हो गई. इधर मारपीट में किशोरी की मौत की खबर सुनते ही थाना प्रभारी शाहनवाज कटवार गांव पहुंचकर एक आरोपित मन कुमार चौरसिया के पुत्र मनीष कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया. जिसपर थाना कांड संख्या 74/22 में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. प्रीति कुमारी दो बहन एवं दो भाई में सबसे बड़ी थी. प्रीति कुमारी के बाद नीलू कुमारी उम्र 10 वर्ष, प्रिंस कुमार 12 वर्ष एवं आयुष कुमार 07 का भाई है. थानाप्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026