परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड व जामो थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ निलामी गांव के लारमा मोड़ पर पुलिस ने एक सब्जी दुकानदार को अंग्रेजी शराब व आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्व कैलाश साह का पुत्र छोटन साह सब्जी दुकान की आड़ में शराब भी बेचा करता है.
जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह व एसआइ रमेश सिंह ने शनिवार की दोपहर में पुलिस बल के साथ छापा मारकर दुकान में रखी छह पीस अंग्रेजी शराब फ्रूटी के साथ ही 315 बोर का देशी कांटा बरामद कर लिया.पुलिस ने स्व कैलाश साह के पुत्र व शराब के धंधेबाज छोटन साह को शराब व देशी कांटे के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुकानदार पर शराब बेचने व अवैध आर्म्स रखने को लेकर रविवार जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…