Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में दफादार के पुत्र की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के इसोपुर गांव के समीप बखरी पंचायत के दफादार के पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है ।सीवान सिसवन एस एच पर चांदपुर गांव के दक्षिण स्थित पुलिया के नीचे शव को देखकर वन कर्मियों ने ग्रामीणों की को सूचना दी तब पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लिया ।मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ही निवासी हरिहर भगत के पुत्र संतोष भक्त उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दफादार पिता की अस्वस्थता के कारण संतोष अपने पिता की जगह ड्यूटी बजाने के लिए रविवार की दोपहर 11:00 बजे मोटरसाइकिल ले सिसवन थाने के लिए निकला ।

इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे कब्जे में ले लिया व सड़क से नीचे उतार कर उसके शरीर पर निर्ममतापूर्वक आधा दर्जन से अधिक बार प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिए तथा सुनसान जगह का लाभ लेते हुए भाग निकले । स्टेट हाईवे पर पौधारोपण कर रहे वन कर्मियों ने शव को देख मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ।एसपी अभिनव कुमार व एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सिसवन ,चैनपुर, रघुनाथपुर थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे व घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

घटनास्थल पर अपराधियों व दफादार पुत्र के बीच हाथापाई के साक्ष्य मिले है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसवन में दफादार के पुत्र की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह खबर फैल गई।घटना में संतोष के मारे जाने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया ।पत्नी रीता और पुत्री साक्षी का रो रो कर बुरा हाल है ।संतोष को एक लड़का व दो लड़की है ।पिता हृदय रोग से पीड़ित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026