गुठनी

गुठनी में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप

दोनों युवक दिल्ली और नोएडा से आये थे अपने-अपने गांव

परवेज अख्तर/सिवान :- गुठनी के जतौर पंचायत के भलुआ और पचनेरूआ गांव के युवको का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले माह 25 मई को दिल्ली से गांव आया था पचनेरूआ गांव का युवक। जो गांव आते ही भलुआ गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के कोरेन्टीन सेंटर में रह रहा था। वही दूसरा भलुआ गांव निवासी युवक 18 मई को नोएडा से आया था और अपने गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के कोरेन्टीन सेंटर में रह रहा था।

इन दोनों युवकों की शनिवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से कोरेन्टीन सेंटर सहित आस पास के गाँवों में दहशत का माहौल व्याप्त है।दो जून को सेम्पल कलेक्ट करने सिवान से आई मेडिकल टीम ने गुठनी के भलुआ गाँव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बने क्वारन्टाईन सेंटर में रह रहे 45 आवासित प्रवासी मजदूरों का सेम्पल लिया था। हालांकि इस सेंटर पर कुल 60 लोग आवासित किए गए हैं। जिनमें से मात्र 45 लोगों का सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेजा गया था।

इसके साथ ही इस कोरेन्टीन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों की नियमित जाँच भी की जा रही थी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे ने बताया कि प्रखण्ड में इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद लोगों को और सतर्क रहने,हमेशा मास्क लगाने और भीड़ भाड़ वाली जगह पर नही जाने के लिए पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में कल से गाड़ी पर ध्वनिविस्तारक यंत्र बांध कर प्रचार प्रसार करने की योजना है।फिरहाल पॉजिटिव मरीजों को सिवान शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल स्थित आईशोलेशन सह ट्रीटमेंट सेंटर में रखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026