पचरुखी के सोनापिपर गांव में पिता की मौत की सदमा सह न सकी बेटी, छत से कूद कर दी जान

  • एक साथ निकली बाप-बेटी की अर्थी
  • बेटी ने पिता को बोला था कि मैं भी आपके हीं साथ छोड़ूगी दुनिया

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के पचरुखी थाना के सोनापिपर गांव में सेवानिवृत्त 70 वर्षीय शिक्षक की शुक्रवार की रात्रि हृदयगति रूकने से मौत हो गई.पिता की मौत की खबर जैसे हीं 25 वर्षीय बेटी को हुई.वह अपना आपा खो दिया.फिर छत से छलांग लगाकर मौत को ही गले लगा लिया.इस दर्दनाक घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.यह हृदय विदारक घटना सुनकर सभी विचलित हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनापिपर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नन्द सिंह की शुक्रवार की रात्रि हृदयगति रूकने से मौत हो गई.पिता की मौत की सदमा उनकी 25 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी ने बर्दाश्त नहीं कर पाई. वह शनिवार को दोपहर छत से ही छलांग लगा दी.जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृत गुड़िया तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी. गुड़िया अपने पिता की एकलौती होने के कारण लाडली बेटी थी. शनिवार को पिता-पुत्री की अंतिम संस्कार परिजनों ने गांव वालों के सहयोग से कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अभी तक मुझे इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है.

मृत गुड़िया अपने माता-पिता की करती थी सेवा

मृतका गुड़िया कुमारी हमेशा अपने माता की देख भाल करती थी. मां-बाप की सेवा में कोई कसर नहीं छोडती थी. मृतका की मां लालमती देवी काफी समय से बीमार थी. मां लालमती देवी का बीमारी के कारण गुड़िया ने अपनी मां की काफी देखभाल करती थी. पिता व बेटी की मौत के बाद परिवार में मां व दो भाई रह गये. जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है. परिजनों ने बताया कि गुड़िया बाइक तक चला लेती थी. कई बार अपनी माता व पिता को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास भी ले जाती थी.कई बार अपने पैतृक गांव सोनापिपर से बाइक पर अपने माता-पिता को लेकर नाना-नानी के घर चली जाती थी.

बेटी ने पिता को बोला था कि मैं भी आपके हीं साथ छोड़ूगी दुनिया

मृतका गुड़िया कुमारी ने अपने पिता को कई बार हंसी-हंसी में यह भी बोलती थी कि मैं भी आपके साथ हीं इस दुनिया को छोड़ दूंगी.लेकिन किसी को इस बात का आभास नहीं था कि गुड़िया का कथन ऐसा सच भी हो सकती है. बहरहाल इस हृदय विदारक घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026