सिवान: शहर में फिर कटा 70 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन

  • 17 लाख से अधिक का बकाया है बिजली बिल
  • छापेमारी अभियान में बिजली चोरी की हुई जांच

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी का डिस्कनेक्शन अभियान शनिवार को भी जारी रहा. शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि शनिवार को 17 लाख से अधिक बकाया रखने वाले 70 लोगों का कनेक्शन काटा गया है. कहा कि सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने बिन्दुसार रोड, चकिया, महादेवा, हॉस्पीटल रोड, नई बस्ती व गांधी मैदान के समीप 27 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है.

इन सभी पर नौ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है. वहीं सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने हॉस्पीटल रोड व पकड़ी बंगाली में 22 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर दो लाख 20 हजार से अधिक का बिल बकाया है. जबकि सेक्शन तीन जेई शशिभूषण कुमार ने नेतृत्व में ऑफिसर्स कॉलोनी, खादी भंडार, श्रीनगर, कंधवारा मौजे व लखरांव में छह लाख बिजली बिल बकाया रखने वाले 21 लोगों का कनेक्शन काटा है.अभियान में माधव आनंद, प्रमोद गिरि, प्रमोद यादव, सोनू, लड्डन, ध्रुव, मोहित, जटेश्वर दीक्षित, सत्यप्रकाश व श्याम बाबू थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026