सीवान शहर में दिनदहाड़े 15 लाख की हुई लूट कांड का हुआ डिटेक्ट

  • एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
  • लूट के रकम भी हुए बरामद
  • लूट मामले में गिरोह की हुई पहचान

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान शहर के राजेंद्र पथ स्थित महाराणा आटोमोबाइल के कर्मी से छह फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 15 लाख नकद व स्कूटी की लूट कर ली थी। इस मामले में एजेंसी के प्रबंधक सत्येंद्र प्रकाश वर्मा ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।सूत्रों की मानें तो मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा गठित पुलिस टीम ने लूट कांड में शामिल बदमाशों व उसके गिरोह की पहचान कर ली है।इतना ही नहीं पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को मंगलवार की देर रात हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।इसके बाद लूटे गई कुछ रकम भी पुलिस के हाथ लगी है लेकिन पुलिस अभी शेष रुपयों और कांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया।फुटेज में संदिग्धों की तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के कारण उसे लैब में भेजा गया जहां से तस्वीर साफ होने के बाद बदमाशों की पहचान की गई।हालांकि पुलिसकर्मी अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

टावर डंप का सहारा लेकर बदमाशों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस टीम :

महाराणा आटोमोबाइल के कर्मी से व्यस्ततम इलाके में हुई लूट मामले में पुलिस ने तकनीकी सेल के आधार पर काम करते हुए टावर डंप का सहारा लिया और बदमाशों के गिरेबान तक पहुंच गई।

मोटा व पतला हुलिया के सारे सबूत इकट्ठा कर पुलिस को सफलता मिलने की चर्चा:

महाराणा आटोमोबाइल के कर्मी से लूट की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के इर्द-गिर्द के इलाकों में लगे सीसी कैमरा के फुटेज सबसे पहले खंगाले।सीसी कैमरा के फुटेज खंगालने का कार्य जीबी नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अगुवाई में हुई।इस दौरान अन्य कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।खंगाली गई सीसी कैमरा फुटेज में सबसे पहले पुलिस ने यह देखा कि लूट की घटना को कारित एक मोटा व एक पतला हुलिया वाले बदमाश कर रहे हैं,जबकि अन्य बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश घटनास्थल के इर्द-गर्द मोर्चा संभाले हुए हैं ताकि कहीं शहरवासियों से भिड़ंत न हो जाए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024