Gopalganj News in Hindi

भोरे में अधेड़ की गला रेत कर हत्या, शव को बगीचे में फेंका

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के भोरे थाना क्षेत्र के दूबवलिया गांव में एक 45 वर्षीय अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद शव को उसके घर के पास ही स्थित एक बगीचे में फेंक दिया गया था. जिसे सोमवार की सुबह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, शव ठिकाने लगाने वाले जगह पर पुलिस को बाइक के टायर के निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं मृतक की पहचान उसी गांव के रामजीत दूबे के 50 वर्षीय पुत्र विजन दूबे के रूप में की गई है।बताया जाता है कि विजन दूबे रोज की तरह रविवार कि देर शाम घर से खाना खाकर टहलने निकला था. टहलने के बाद वो अक्सर घर के बाहर ही सो जाया करता था, लेकिन रविवार की रात वो वापस नहीं लौटा. सुबह जब लोगों की आंख खुली और लोग विजन दूबे के घर से थोड़ी ही दूर स्थित एक बगीचे शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान विजन दूबे के रूप में की गई. विजन के मुंह में कपड़ा डाल कर उसके गले को रेत दिया गया था। सूचना मिलने पर भोरे थानाध्यक्ष जंगो राम दल बल के साथ घटनास्थल की जांच की.साथ ही वहां मिले टायर के निशान से भी यह बात साफ है कि विजन की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को वहां ले जाकर ठिकाने लगाया गया. बता दें कि विजन दूबे दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई बुटन दूबे विदेश रहता है। विजन दिमागी रूप से भी थोड़ा कमजोर था. जिसका फायदा कुछ लोगों ने उठाया भी था, विजन की शादी कराने के नाम पर उससे जमीन भी लिखवा ली थी. मृतक के भाई की पत्नी नीलू ने पुलिस को दिए बयान में गांव के ही एक परिजन के होने की बात कही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026