Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सऊदी से 27 दिन बाद पहुंचा शव, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के लखनौरा निवासी उपेंद्र साह के पुत्र मंटू साह (30) का सऊदी में मौत के 27 दिन बाद शनिवार की रात शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गचा। मंटू साह सऊदी अरब के अलरसिद्द फॉर ट्रेडिंग कंपनी में पलंबर का काम करता था। उसकी तबीयत खराब होने पर कंपनी द्वारा सऊदी अरब के जर्मन हॉस्पिटल जद्दा में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत 28 अक्टूबर को हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने डीएम, एसडीओ एवं विदेश मंत्रालय विभाग को दी थी,इसके बाद उसका शव 27 वें दिन बाद लखौना उसके गांव पहुंचा। मंटू परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी चंदा देवी, पुत्र अमृत कुमार, रागिनी, भाई दिनेश, लाल बाबू साह, राजू प्रसाद, मां कलावती कुंवर का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी चंदा देवी रह-रहकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। उसके चीत्कार से आसपास के लोग भी आंसू नहीं रोक पा रहे थे। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। मो. अलाउद्दीन, सीओ मालती देवी, पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद, उप मुखिया उमेश चौहान,अनिल पासवान, पैक्स अध्यछ राजकुमार मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह,राजद नेता रामेश्वर सोनी, राजा भैया आदि ने परिजन को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं मृतक का रविवार को दाह संस्कार कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024