परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर बगौरा में शनिवार की रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी में करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के काफी प्रयास से के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र क आंबेडकर नगर बगौरा निवासी गणेश राम अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल में श्राद्ध कर्म में भाग लेने गए थे। तभी शनिवार की रात करीब 12.30 बजे उनके घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, आभूषण, सिलाई मशीन समेत समेत एक लाख से अधिक रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गणेश राम को दी। सूचना मिलते ही गणेश राम भी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन लगाया गया, लेकिन फोन नहीं रिसीव किया गया,जिससे फायर ब्रिगेड के खिलाफ लोगों को आक्रोश व्याप्त हैं। आग लगने के बाद परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। घटना के बाद गणेश राम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजा देने की गुहार लगाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया चुनचुन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, कन्हैया राम, ललन राम आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…