Siwan News

हत्या कर फेंके गये युवक का शव एमएम कॉलोनी से बरामद

युवक के पीठ पर था मारपीट का निशान

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के मौलाना मजहरूल हक कॉलोनी से सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. युवक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बतायी जाती है. शव मिलने के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गयी. शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि समाचार प्रेषण तक मृत युवक की पहचान पुलिस नहीं कर पायी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएम कॉलोनी स्थित एक चहारदीवारी के भीतर सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा. जिसकी सूचना सराय थाने की पुलिस को दी. इधर युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बतायी जा रही है. वह ब्लू रंग का जिंस पाईंट तथा ग्रे कलर का फुल जैकेट पहना था. एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जगह देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक की कही अनयत्र हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. कारण कि घटना स्थल पर कोई दूसरा निशान मौजूद नहीं था. एसआई की माने तो युवक के पीठ पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे पुलिस ने माना कि युवक के साथ हत्या पूर्व मारपीट की गयी है. हालांकि एसआई ने बिना पोस्टमॉर्टम कुछ बताने से इंकार कर दिया. इधर देर शाम तक युवक की पहचान पुलिस नहीं कर सकी थी. एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा थी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024