परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में स्थित शमशान घाट का विवाद कई महीनों से चल रहा है. जिसको लेकर ग्रामीणों व जमीन मालिक के बीच काफी विवाद हुआ था. पुलिस की देखरेख में उस जमीन पर चहारदीवारी का काम भी कराया गया था. उससे पहले से मामला कोर्ट में चल रहा हैं. जिसमें दोनों पक्षों से पेपर की मांग भी की गयी थी. जिसमें एक पक्ष ने कोर्ट में अपना कागजात जमा किया था. इधर सोमवार को टड़वा मुखिया पति राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो कोर्ट के आदेश के बाद भी इन्होंने उक्त जमीन पर अपना टाला लगाया था. कोर्ट के आदेश का अवहेलना को लेकर मुखिया पति को जेल भेज दिया गया. इसको लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…