Categories: छपरा

छपरा में थाने से कुछ ही दूरी पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

छपरा: छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के समीप फंदे से लटके एक युवक का शव सोमवार को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। युवक का शव उसी के दुकान से बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि युवक करीब 1 सप्ताह से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टाउन थाना में परिजनों ने कराई थी। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। तभी सोमवार के सुबह थाना चौक स्थित दुकान से बदबू आने के बाद पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।

मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एनसीसी गली निवासी हरदेव शाह के 20 वर्षीय पुत्र संदीप शाह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी के द्वारा हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024