छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन से अर्धनिर्मित देशी कट्टा बरामद की है। आरपीएफ के प्रभारी अनिरुद्ध राय साथ में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल तालुकदार सिंह ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस के छपरा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर चेकिंग किया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान जनरल कोच संख्या 199330 NF में साइड में लगे हुक में एक पिंक कलर का हैंडबैग दिखाई पड़ा जिसके बारे में पूछताछ करने पर यात्रियों के द्वारा उसे अपना बैग होना नहीं बताया। लिहाजा उसे खोल कर चेक किया गया तो उसमें एक अदद देसी निर्मित कट्टा 12 बोर का नीले रंग के पॉलिथीन में लपेटा हुआ बरामद हुआ। उक्त के संबंध में पैसेंजर से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि देर रात्रि में हम सभी लोग सो रहे थे पता नहीं यहां कौन रखा है।
उक्त ट्रेन समय करीब 4:00 बजे गुवाहाटी के लिए प्रस्थान कर गई। उक्त बैग में गोली नहीं मिला है। ट्रेन में जीआरपी द्वारा स्कोर्ट किया जा रहा था। बरामद देसी निर्मित कट्टा को जीआरपी छपरा में वास्ते अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुपुर्द किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…