दारौंदा के युवक का एकमा रेलवे ट्रैक पर मिला शव

  • स्वजन लगा रहे हत्या का आरोप
  • विवेक की जून में होने वाली थी शादी, शादी पहले उठी अर्थी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर के एक युवक का शव सारण के एकमा रेलवे स्टेशन व रेलवे ढाला के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी देवनाथ यादव के पुत्र विवेक यादव के रूप में हुई है। जीआरपी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा ले गई है। ग्रामीणों में घटना का कारण प्रेम प्रसंग बता रहे हैं। जबकि स्वजनों का आरोप है कि विवेक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि विवेक यादव शनिवार को अपनी बाइक से सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव गया था। वहां उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहां पहुंच स्वजनों से बातचीत भी किया था। वह पहले स्वजनों को आने के लिए कहा और फिर मना कर अपने स्वयं घर आने की बात कही। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को अनहोनी की चिंता हुई और स्वजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी ने एकमा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ढाला के बीच एक शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी वहां पहुंची और शव की तलाशी लेने के बाद उसके जेब से मोबाइल बरामद की और उसी से स्वजनों को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच शव की पहचान कर रोने लगे। बाद में जीआारपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजनों ने बताया कि मृतक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहा था तथा पैर कटा हुआ थाा।

विवेक की जून में होने वाली थी शादी, शादी पहले उठी अर्थी :

युवक विवेक यादव की इस वर्ष शादी जून माह में होने वाली थी। चार जून काे तिलक एवं 12 जून को शादी का दिन निर्धारित था। उसकी शादी सारण के पंडितपुर गांव में होने वाली थी। स्वजन शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन अनहोनी को यह मंजूर नहीं था। शादी के पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई राजवीर यादव एवं रोहित यादव है। बताया जाता है कि विवेक पर प्रेम इस प्रकार परवान था कि वह बिना स्वजन को बताए शनिवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया था। मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस हत्या के कारण को पता लगाने में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन एवं बातचीत के आधार पर पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। युवक की बाइक कहां गई इन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। स्वजन ने बताया कि जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उस लड़की के स्वजन से शादी के लिए कहा गया था। लेकिन उसके स्वजनों ने शादी से इन्कार कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026