सिसवन: सरयू नदी में बालू का अवैध खनन जोरों पर, प्रशासन मौन

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन प्रखंड के दक्षिणस्थित सरयू नदी में सफेद बालू का अवैध खनन तेज हो गया है। बालू माफिया वर्षा के दौरान ऊंचे दामों पर बालू बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। इस कारण मानसून के पहले ही बालू निकाल कर जगह-जगह स्टाक करने में लगे हैं। वहीं वर्षा में निर्माण कार्य भी न रुके, इसके लिए बालू का स्टाक करना शुरू कर दिए हैं। इस कारण बालू की मांग अधिक बढ़ गई है। ऐसे में रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार को प्रशासन नहीं रोक पा रही। प्रखंड के जई छपरा, शुभहाता, कचनार, भागर, सिसवन, ग्यासपुर से होकर गुजरने वाली सरयू नदी घाट से अवैध बालू उत्खनन का मुख्य अड्डा है। यहां से रोज दर्जनों ट्रैक्टर बालू निकाली जा रही। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में रेत उत्खनन के लिए कोई लीज जारी नहीं की गई है।

ऐसे में क्षेत्र में बालू का अवैध खनन ही होता है। इसे रोकने के लिए न ही खनिज विभाग के अधिकारी और ना ही स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है। एक साल पहले माफियाओं के खिलाफ खनन विभाग ने अभियान चलाया था, लेकिन यह अभियान एक बार में ही ठंडा पड़ गया। इसके बाद कुछ दिनों बालू का अवैध उत्खनन बंद रहा और अब फिर स्थिति जस की तस हो गई। मानसून से पहले अवैध बालू उत्खनन में काफी तेजी आ गई है। रेत माफिया अधिक मुनाफा कमाने के लिए अभी से बालू का स्टाक करने में जुट गए हैं। वर्षा के दौरान नदी से बालू नहीं निकल पाता। इस कारण वे बालू को मनमाफिक दामों में बेचकर काफी मुनाफा कमाते हैं। इस संंबंध में सीओ सतीश कुमार ने बताया कि नदी में बालू खनन का कोई ठेका नहीं दिया गया है। अगर बालू का अवैध खनन हो रहा है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026