परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की फंदे पर लटक जाने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता की शादी 4 माह पूर्व थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के कुंदन चौहान के साथ हुई थी। कुछ दिनों सब कुछ ठीक-ठाक रहा। बाद में किसी बात को लेकर दांपत्य जीवन में दरार उत्पन्न हो गया। पति-पत्नी पति के बीच कलह चल रहा था। विवाहिता की मौत की खबर रविवार की सुबह धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…