परवेज अख्तर/सिवान : नीतीश कुमार अपनी छवि या काम के बदौलत अपने बलबुते मुख्यमंत्री बनने लायक ताकत नहीं बना पाए हैं। यहीं वजह है कि अब भाजपा उनको ढोने को तैयार नहीं दिख रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह राजद नेता शिवानंद तिवारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद के चुनावी कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिवान को अपनी उंगली पर नचाते हैं। एनडीए ने अजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यदि इन्हें हीं अपना उम्मीदवार बनाना था, तो लोकसभा का हीं टिकट दे दिए रहते। फिर तो चुनाव की नौबत ही नहीं आती। नीतीश कुमार की ढोंग की वजह से यह चुनाव हो रहा है। सांसद ओमप्रकाश यादव का हाथ ऐंठकर लोकसभा का सीट नीतीश कुमार ने जबरन छीन लिया। मौके पर कबीना मंत्री अवधविहारी चौधरी, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरि मुन्ना शाही, जाकिर हसन दिलावर, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुकुल सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…