तरवारा के सिकंदरपुर गांव के चंवर स्थित पोखरा से मानसिक विक्षिप्त युवक का शव बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के सिकंदरपुर गांव स्थित चंवर के पोखरा से सोमवार को एक युवक का शव उपलाता हुए मवेशी चराने गए लोगों ने देखा और इसकी सूचना गांव में दिया।सूचना पर पहुँचे लोगों ने मृत युवक की पहचान गांव के ही उतिम महतो के 20 बर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में किया।बतादें की राहुल कुमार तीन रोज पूर्व से घर से लापाता था।जिसकी खोज बीन स्वजन कर रहे थे तभी लापाता युवक का शव गांव के पोखरा से बरामद हुआ।घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई।

लेकिन स्वजनों के द्वारा पोस्मार्टम करवाने से इनकार करने पर पोस्मार्टम नहीं करवाया गया। यहां बताते चले की जिस युवक का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।इस संदर्भ में जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि स्वजनों द्वारा अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।लिखित तहरीर प्राप्त होने के बाद एक यूडी मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026