✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर गांव समीप सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर सब्जी लदी पिकअप ने बाइक सवार इंटर के तीन छात्रों को रौंदा दिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज कर डाक्टर ने स्थिति गंभीर को देखकर पटना रेफर कर दिया। मृतक की पहचान सहलौर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष अभय सिंह के पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई।
जबकि घायलों में राज कुमार के पुत्र रोहन कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लदी सरेया निवासी अंकित कुमार शामिल हैं। इधर मौत की सूचना के बाद लोगों ने सीवान-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…