सिवान-जीरादेई स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला सलोनेपुर के रंजीत कुमार साहनी का शव

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन एवं जीरादेई स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव आरपीएफ एवं जीआरपी ने बरामद किया। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलोनेपुर निवासी रंजीत कुमार साहनी के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर के स्वजनों को सौंप दिया। मामले में उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कंट्रोल से सूचना तथा मेमो के आधार पर सिवान जीरादेई के बीच किलोमीटर संख्या 387/26 पर शव पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कांस्टेबल विजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल रामकुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां डाउन रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव औधे मुंह जिसका गर्दन कट कर डाउन ट्रैक के उत्तर तरफ पड़ा हुआ मिला। वहीं बगल में मोबाइल पाया गया। कुछ समय के पश्चात उक्त मोबाइल पर फोन आने पर रिसीव किया गया तो मृतक के बहनोई पप्पू साहनी द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम रंजीत कुमार साहनी है।यह भी बताया कि रंजीत रात्रि में शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करने के बाद घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर आया। जानकारी होने पर उसे काफी समझाया बुझाया गया तथा घर जाने के लिए कहा गया तो जाने से मना करते हुए रेलगाड़ी से कटने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026