✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रदेश राजद कार्यालय के निर्देश पर विधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत्त पर परिचर्चा का आयोजन रविवार को शहर के टाउन हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने की। वहीं मंच संचालन प्रो. हारून शैलेंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान जलाने वालों तथा देश बेचने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। हमें तीन प्रतिज्ञा करनी है। पहला अपने बच्चों को पढ़ाना है। दूसरा नशा मुक्त समाज बनाना है। तीसरा अंधविश्वास को मिटाना है।
हम सबों को मिलकर बाबा साहब के सपनों का भारत बनाना है। विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर एक नए बिहार का निर्माण करना है। जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा द्वारा बैठक में प्रखंड अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करने वालों में विधायक हरिशंकर यादव, विधायक बच्चा पांडे,जिला महासचिव उमेश कुमार यादव, शशि कला देवी, प्रो.महमूद हसन अंसारी, हरेंद्र सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,परवेज आलम, मुजफ्फर इमाम, ललन यादव,बाबूदिन आजाद,सुरेश चौधरी, हिमांशु जायसवाल,जयप्रकाश यादव,चंदेश्वर यादव,मकरध्वज पहलवान सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…