सीवान में रेलवे ट्रैक से दो किशोर का शव मिला, रोड जाम

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान – छपरा मुख्य मार्ग पर जसौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार की सुबह दो किशोर का शव मिला। मृतकों की पहचान इसी थाने के जसौली गांव निवासी मुन्ना सिंह के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमारऔर सहायक सराय थाने के चांप टोला जितपट्टी गांव निवासी मुसाफिर सिंह के 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस दोनों किशोर की मौत का कारण ट्रेन दुर्घटना बता रही है। जबकि, मृतक के परिजन युवकों की मौत को संदिग्ध बताते हुए शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिए।

वहीं, घटना से नाराज लोगों ने जाम के दौरान सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। करीब 2 घंटे तक मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए त्वरित जांच कर उचित कारवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेन्द्र पाण्डेय ने आक्रोशित लोगों को मामले की त्वरित जांच का आश्वासन दिया तो तो तब जाकर मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। गुस्साए परिजन शांत हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024