बसंतपुर में गली – नाली योजना में गबन को लेकर एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज के आदेश के आलोक में कार्य नहीं कराए जाने और पैसा जमा नहीं किए जाने को लेकर बीडीओ रज्जन लाल निगम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि ग्राम पंचायत राज सूर्यपुरा के पूर्व वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमला देवी पति स्वर्गीय फूलचन राम एवं सचिव मुन्नी देवी वार्ड नंबर 5 को पंचायती राज विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना से संबंधित कार्य कराया गया था। जिसमें गली – नली का कार्य कराने हेतु पूर्व वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति अध्यक्ष व सचिव के खाते में कुल सात लाख रुपये अग्रिम के तौर पर दिया गया था।

जितना कार्य कराया गया था उसका तकनीकी सहायक द्वारा मापी पुस्तिका एमबी बनाया गया। शेष राशि का कार्य कराने को वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव वार्ड नंबर 5 को बार-बार कार्य को पूर्ण कराने के लिए मौखिक एवं पत्र के पत्रांक 02 दिनांक 3/3/ 2022 को नोटिस से सूचित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस योजना का शिकायत लोक शिकायत अधिनियम में चल रही है। ऐसे में, राशि का गबन कर लिया गया है। उक्त राशि के आलोक में वार्ड क्रियान्वयन समिति सचिव के विरुद्ध बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026