Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोपालपुर गांव के तालाब में डूबे युवक का मिला शव, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के गोपालपुर गांव के गोपालपुर शिव मंदिर स्थित तालाब में सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबे युवक रंजन बैठा का शव ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को बरामद किया गया। उसकी मौत के पिता विनोद बैठा, मां रीता देवी, भाई सुमित कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

बताया जाता है कि रंजन बैठा सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ तालाब में स्नान करने गया था तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना उसके साथियों को उसके घर व ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बावजूद उसे बरामद नहीं किया गया। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह उसकी खोज शुरू की गई।

काफी प्रयास के बाद उसका शव तालाब से निकाला गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही सीओ युगेश दास, एसआइ उमाकांत यादव घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद पिता विनोद बैठा, मां रीता देवी, भाई सुमित कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

रंजन इंटर का छात्र था

रंजन कुमार की तालाब में डूबने से हुई मौत की घटना के बाद उसके दरवाजे पर स्वजनों का सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। रंजन भगवानपुर कॉलेज में इंटर का छात्र था। वह एक होनहार छात्र के साथ ही मिलनसार था। डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, हरेंद्र तिवारी, मुखिया जितेंद्र पासवान, सरपंच रंजीत कुमार आदि स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026