परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की दस कंपनियां बुधवार को पहुंचेगी। उनके ठहरने और अन्य व्यवस्था को लेकर कोषांग द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पुलिस के अतिरिक्त अर्द्वसैनिक बल के जवानों की तैनाती की जाएगी। आठों विधानसभा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वे निडर होकर स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान करें। वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग की जाएगी।
वहीं पूर्व से ही पांच कंपनियां सिवान में मौजूद हैं जिनके द्वारा चेकिग सहित छापेमारी कार्य में लगाया गया है। शांति एवं सद्भावपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस सभी तैयारियां कर रही है। एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि बुधवार को दस कंपनियां आ रही हैं। उनकी अलग-अलग जगहों पर तैनाती कर दी जाएगी। बल द्वारा फ्लैग मार्च, छापेमारी, चेकिग आदि कार्य होंगे। पूर्व से पांच कंपनियां जिले में मौजूद हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…